कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक लोहड़ी के अवसर पर देहरादून के राजेन्द्र नगर में आयोजित लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशननगर एक्सटेंशन सोसाइटी सभी पदाधिकारियों, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है। यह पर्व सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है और हमें समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
इस अवसर पर डीएन दत्ता, यशवीर चौहान, नन्दनी शर्मा, अंकित जोशी, रईश, पवन काला, मनित यादव, रवि सकलानी कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




More Stories
बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन आयोग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग