जम्मू कश्मीर राजौरी पूंछ सेक्टर के आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद पौड़ी कोटद्वार शिवपुर निवासी वीर शहीद गौतम कुमार का पार्थिव शरीर को कोटद्वार स्थित उनके आवास लाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार शिवपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर वीर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और वीर शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुई जो की गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम पहुंची ।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार जी हमेशा देश को याद रहेंगे उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
उन्होंने कहा की राष्ट्र रक्षा हेतु गौतम कुमार द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।



More Stories
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान
अमित शाह के नेतृत्व में 25 हजार से अधिक लोग बनेंगे राजधानी में पदयात्री : भाजपा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान