18 October 2024

aawaj uttarakhand

सच की आवाज़

केदारनाथ मंदिर के पेदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से तीन यात्रियों की गई जान

मन में बाबा केदार के दर्शन की आस लिए पग-पग नाप रहे तीर्थयात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि वे अब कभी धाम नहीं पहुंच पाएंगे। आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर यात्रियों पर माैत बनकर गिर पड़े। हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि पांच अभी भी जिंदगी और माैत की जंग लड़ रहे हैं।

केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा रहता है। चीरबासा भूस्खलन जोन है, जहां प्रत्येक बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इसी जगह पर बीते वर्ष भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक युवती की जान चली गई थी। वहीं, 2022 में भी दो यात्रियों की मौत हुई थी।

रविवार को भी बारिश के बाद यहां भूस्खलन हो गया। घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
Kedarnath Gaurikund Accident Many Pilgrims Died after Boulder fall on road Chardham Yatra 2024 Photos
पुलिस टीम ने माैके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। माैके पर शव इधर-इधर बिखरे हुए थे। पुलिस ने घायलों को बोल्डरों और मलबे से निकाला और अस्पताल भेजा।
Kedarnath Gaurikund Accident Many Pilgrims Died after Boulder fall on road Chardham Yatra 2024 Photos
रविवार को हुए हादसे में मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे(31), नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले(24 ) जालना महाराष्ट्र, अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।