खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जोड़ने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस बारे में राजभवन से शासन को पत्र भेजा गया है । खेल मंत्री ने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही प्रधानमंत्री जी के कल कमलों से खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकेगा। खेल मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का आभार जताया है।



More Stories
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे उपस्थित
फिजूल खर्ची पर रोक लगाकर मितव्ययिता से काम करें: महाराज
पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की CT स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर कार्रवाई; स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक निलंबित