थाना कोटद्वार से SDRF टीम को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई गिर गया है।

उक्त सूचना पर अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। उक्त व्यक्ति स्कूटी से जाते समय सिद्धबली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर 15 से 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर स्ट्रेचर की सहायता से उक्त व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया जिसके उपरांत उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।
*घायल का विवरण*:- टीकम सिंह, उम्र- 57 वर्ष, निवासी- नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तरप्रदेश।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा— “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीनः डाॅ. धन सिंह रावत
टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा, किया मार्गदर्शन