सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के लाल देहरादून जैंतनवाला निवासी स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय के शहीद होने पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शौक संवेदनाएं व्यक्त की है। मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय की शहादत पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय 4 दिसंबर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
ज्ञात हो कि शहीद स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय के पिता अमिताभ राय भी वायु सेना में ग्रुप कैप्टन से रिटायर्ड हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
प्रदेश में जल्द होगा 06 शहीद द्वारों का निर्माण सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति