आज एफडीए की टीम उपायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आर एस रावत एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी के निर्देशन में देहरादून ऋषिकेश खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की गई नालापानी रोड में A1 डेरी में लगभग 6 कुंतल पनीर एक गोदाम में रखा था जिसमें मिलावट का संदेह होने एफडीए विजिलेंस टीम के साथ निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की गई जिसमें मिलावट का संदेह के आधार पर पनीर का नमूना क्वालिटी जांच हेतु लिए गए चार नमूना पनीर के लैब में जांच हेतु लिए गए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश श्री संतोष सिंह को ऋषिकेश में सैंपलिंग निरीक्षण की कार्रवाई की उनके द्वारा घी का नमूना क्वालिटी जांच हेतु लैब में जांच हेतु भेजा टीम में।

उपायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आर एस रावत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह एवं संजय तिवारी श्री संतोष सिंह फूड सेफ्टी विजिलेंस से संजय नेगी योगेंद्र थे।

आज शिवाजी धर्मशाला में खाद्य व्यवसाय की जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें देहरादून मसूरी ऋषिकेश एवं विकास नगर से खाद्य व्यवसाययों द्वारा प्रति भाग लिया गया और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अधिकृत ट्रेनर श्री वीरेंद्र अवस्थी के द्वारा फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट मानकों संबंधी जानकारी दी गई।



More Stories
जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति
‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किये पुष्प अर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी