मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।
More Stories
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी उन्हें बधाई।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनभर से अधिक लोग, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत
पौड़ी में बारिश का कहर, कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच हाईवे क्षतिग्रस्त, रिस्क लेकर सफर करने को मजबूर लोग