दिनाँक 07 नवंबर 2023 की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि धोन्तरी गांव में एक महिला घास लेने जंगल मे गयी थी परन्तु देर रात्रि होने पर भी घर नही लौटी है।
उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूडी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया।
उक्त महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतका का विवरण:-* अनिता राणा पत्नी श्री विजय सिंह राणा, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- श्री गांव, उत्तरकाशी।
*SDRF टीम का विवरण:-*
1. HC दुर्गेश रतूडी
2. HC प्रदीप पंवार
3. का0 जसवेंद्र सिंह
4. का0 संदीप मिश्रा
5. का0 श्रीकांत सिंह
6. इले0 जीवन सिंह
7. टेक0 सुलेमान त्यागी
8. उप0चा0 अशोक कुमार



More Stories
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीनः डाॅ. धन सिंह रावत
टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा, किया मार्गदर्शन
पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए 11 मार्च को जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन, उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों से शामिल होने की अपील