सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक श्री परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित होता है। कोई भी कार्मिक हो वह विभाग का चेहरा होते हैं। तीनों कार्मिकों ने भी इसी के अनुरूप विभाग को सेवाएं दीं।
संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नौकरी पाने से ज्यादा सम्मान से सेवानिवृत्त होना ज्यादा खुशी का क्षण होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होती है।
उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया ने भी तीनों कार्मिकों द्वारा विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री एलपी भट्ट, फिल्म फोटो अधिकारी श्री शेखर चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रणजीत सिंह बुदियाल, श्री कैलाश रावत, श्री सुरेश भट्ट, श्री प्रशांत रावत, सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे



More Stories
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, धामदेवल चिकित्सालय का नाम वीर सैनिक मोहन सिंह महारा के नाम पर रखने की मांग
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी