कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, आरडी साही, कैप्टन दिनेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा— “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीनः डाॅ. धन सिंह रावत