कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 को विधानसभा में पारित होने तथा विधानसभा द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक विधानसभा में पारित होने पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।



More Stories
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा