देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आज दीया संस्था द्वारा आयोजित “मेरो प्यारो उत्तराखंड” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति हमारी अस्मिता और पहचान का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने छोलिया नृत्य को नई पहचान दिलाने और इसे विश्व मंच तक पहुँचाने में संस्था की भूमिका की सराहना की। मंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे ले जाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में छोलिया नृत्य ब्रांड एंबेसडर देवा धामी, यशिका बिष्ट, अजय शंकर, अमित कुमार झा, सुरेंद्र यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



More Stories
चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज
सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावित दुकानदारों को सहायता राशि के चैक वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
दिनॉक 14/04/2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन की सुविधा हेतु रुट प्लॉन इस प्रकार होगा