भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह आज अपराह्न 2 बजे श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की तथा मंदिर समिति की ओर से फूलमालाओं से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीन दिन तक श्री बदरीनाथ धाम में प्रवास करेंगे तथा आज शुक्रवार शाम श्री बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगे।
माणा गांव जाकर स्थानीय लोगों से मिलेंगे तथा बदरीनाथ एवं माणा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमो में प्रतिभाग करेंगे



More Stories
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने साथियों के योगदान को किया सलाम
देहरादून में 19 और 20 सितंबर को सजेगा 3rd उत्तराखंड फोटो फेयर-2026
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ सात बड़ी घोषणाएं