देश के पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस के Ex-Servicemen Department ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। विभाग का कहना है कि आज विकलांगता पेंशन, ECHS और भर्ती प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर लगातार प्रहार हो रहा है और यदि समय रहते आवाज नहीं उठाई गई तो भविष्य में पेंशन जैसे अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi और पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार पूर्व सैनिकों के अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं और देश के सभी नागरिकों को इस मुहिम का समर्थन करना चाहिए।
कर्नल नेगी ने कहा कि भारतीय सेना देश की शान और गौरव है तथा देश की जनता हमेशा सेना के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस का पूर्व सैनिक विभाग सैनिकों के अधिकार और सम्मान को बनाए रखने के लिए इस आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान करता है।
कांग्रेस के Ex-Servicemen Department की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे Jantar Mantar पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कर्नल नेगी ने उत्तराखंड के लगभग डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
प्रमुख मांगें
- डिसएबिलिटी पेंशन को पहले की तरह पूरी तरह टैक्स-फ्री किया जाए।
- ECHS के लंबित बिलों का तुरंत भुगतान कर पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए।
- सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाब दे और Agniveer Scheme को बंद कर पहले की तरह नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
प्रेस वार्ता में कर्नल राम रतन नेगी के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, दिनेश कौशल, कैप्टन कुशाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गढ़िया, बच्चन सिंह और हवलदार बलवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।



More Stories
ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
आयुष्मान योजना से 17 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज, 3300 करोड़ खर्च : डॉ. धन सिंह राव
सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर होली मनाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी