आज दिनाँक 19 अक्टूबर 2023 को जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।



More Stories
सेब काश्तकारों के लिए बड़ी राहत अति सघन बागवानी योजना में ₹29.25 करोड़ जारी
सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
टॉयसा 2025 : 21 मार्च को होगा भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का अभिनंदन