देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह में केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे पर आएंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा प्रबंधन, यातायात, हेली सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका सातवां केदारनाथ दौरा होगा। प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री