ऋषिकेश। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरिपुर चुंगी के पास घेराबंदी कर आबकारी टीम ने एक कार से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद करते हुए तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार के जरिए अवैध शराब की खेप लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर सप्तऋषि रोड और हरिपुर चुंगी के पास जाल बिछाया गया। संदिग्ध वाहन संख्या UK08BE-8375 को रोककर तलाशी लेने पर कार के पायदान पर रखे बैग से चार पेटी तथा डिग्गी से एक पेटी, कुल पांच पेटी देशी शराब बरामद हुई।
मौके से दिनेश पुत्र हीरालाल, निवासी हरिपुर कलां, जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क और शराब की सप्लाई चेन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान और रेशमा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



More Stories
गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले नेक राहगीर को ₹25,000 का नकद पुरस्कार, घायलों को ₹1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ
मुख्य सचिव ने दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ