त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को बंधाया ढांढस, खेल जगत ने याद किया पद्मश्री निशानेबाज़ का योगदान
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून पहुंचकर देश के प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में भाग लिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्व. राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों से उत्तराखंड तथा देश का गौरव बढ़ाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।



More Stories
‘सेवा सेतु’ से जुड़ेगा जन-जन, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सौगात
आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे जागरूकता और संवाद के मजबूत मंच
युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिश नाकाम, हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार