देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई एवं कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 473 पद सिंचाई विभाग तथा 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (से.नि.) Bhuvan Chandra Khanduri को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था, जहाँ युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को दिए जा रहे नियुक्ति पत्र इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण प्रतिभाशाली युवाओं की मेहनत, लगन और संकल्प का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, परिवार का संघर्ष और वर्षों की मेहनत छिपी होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब युवाओं का चयन मेहनत और प्रतिभा के आधार पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी सिंचाई और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जीएसडीपी विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है तथा पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सिंचाई मंत्री Satpal Maharaj ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग किसानों की समृद्धि, जल संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है।
कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद अब पात्र और मेहनती युवाओं को ही नियुक्तियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से भी नए अवसर तलाश रहे हैं।
कार्यक्रम में विधायक Savita Kapoor, Umesh Sharma Kau, Dalip Singh Rawat सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ पहला जत्था
ऑपरेशन प्रहार: फौजियों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, इनामी जालसाज गिरफ्तार
नैनीताल: 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन