3 May 2026

aawaj uttarakhand

सच की आवाज़

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ से अधिक की लागत के विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गंगोल पंड़ितवाड़ी के शिव मंदिर प्रांगण में गंगोल पंड़ितवाड़ी, गल्जवाड़ी, गजियावाला एवं बिष्टगांव ग्राम पंचायतों के लिए रुपये 152.99 लाख का शिलान्यास एवं रुपये 54.32 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि, मंडी परिषद एवं एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत किए गए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में हमारी डबल इंजन सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी क्षेत्र की जनता के प्रति होती है, परिवार बाद में आता है और इसी भावना के साथ सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास को और अधिक गति देने के लिए शीघ्र ही लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के निकट नए पुल का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ-साथ, घट्टीखोला पुल निर्माण एवं किमाड़ी मार्ग निर्माण को लेकर भी मंत्री जोशी ने घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंत्री गणेश जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का नाटक विपक्ष द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष को आने वाले समय में देश की महिलाएं करारा जवाब देंगी।

इस दौरान गंगोल पंड़ितवाड़ी में एमडीडीए द्वारा 114.75 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं गल्जवाड़ी गंगोल पंड़ितवाड़ी में 09.22 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन के पीछे सुरक्षा दीवार एवं गार्ड रूम का निर्माण कार्य लोकार्पित किया गया। मंडी परिषद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगोल पंड़ितवाड़ी की हरिजन बस्ती में भरानी नदी के किनारे 16.28 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य लोकार्पित किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गजियावाला में 28.46 लाख रुपये की लागत से पूर्व निर्मित टिन शेड की सुरक्षा हेतु चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक निधि के तहत भी कई महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इनमें गल्जवाड़ी के गदूवाला में 05 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार एवं मिट्टी भरान कार्य, गजियावाला में 04.11 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग निर्माण, 08 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण, गंगोल पंड़ितवाड़ी में 01.87 लाख रुपये के सुरक्षात्मक कार्य, इन्द्रानगर में 03.90 लाख रुपये की लागत से नाले पर बाढ़ नियंत्रण तटबंध, तथा गजियावाला में 05.88 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र के निकट हॉल निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गजियावाला में 05 लाख रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया गया तथा बिष्टगांव के भारतवाला में 04.84 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी शामिल है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, ग्राम प्रधान पूनम देवी रेगमी, ग्राम प्रधान भारती जवाडी, मंडल महामंत्री किरन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नीतू जुयाल, सीमा पुंडीर, किशन पुंडीर, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, अभिषेक रावत, सपना मल्ल, माया राणा, पूर्व बीडीसी ज्योति ढकाल, नीतू पुण्डीर, धीरज ठाकुर, महेन्द्र पुण्डीर, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।