11 April 2026

aawaj uttarakhand

सच की आवाज़

पीएम के उत्तराखण्ड आगमन को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के विशाल जनसभा एवं भव्य रोड शो को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल बन सके।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इस अवसर को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।