देहरादून/मेघालय, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने असम दौरे के दौरान मेघालय के शिलांग में असम राइफल्स के भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।
सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हमारे जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे हैं और उनका समर्पण एवं साहस पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्व सैनिकों एवं सेवारत जवानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जवान उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री