5 February 2026

aawaj uttarakhand

सच की आवाज़

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर प्रभावी समन्वय तथा आगामी दायित्वों को लेकर वार्ता हुई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत टीम ही पार्टी की जीत की नींव होती है। बीएलए-2 की नियुक्ति जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के माध्यम से की जाए, ताकि संगठन और निर्वाचन प्रक्रिया दोनों सुदृढ़ हों।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, बीएलए-1 आरएस परिहार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, समीर डोभाल, निरंजन डोभाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित पार्षदगण, पार्टी के महामंत्री, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

You may have missed