प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने शासकीय आवास में कृषि विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले किसान दिवस कार्यक्रमों की तैयारियाँ शीघ्र प्रारंभ की जाएं। उन्होंने 17 दिसम्बर को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विकासखण्ड में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 17 दिसम्बर को चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंत्री जोशी ने दूरभाष पर चमोली के जिलाधिकारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष से वार्ता कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में कृषि सचिव डा. एस.एन. पाण्डेय, उद्यान निदेशक एस.एल. सेमवाल सहित कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
मसूरी स्थित अटल उद्यान में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का लोकार्पण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
द मोंटेसरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन
डाट काली मंदिर में मां काली के दर्शन कर मां काली का आशीर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी