मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |



More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मोरी में शीघ्र कोल्ड स्टोरेज निर्माण के दिए निर्देश
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी