कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर न्यू कैंट रोड स्थित माता मंदिर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम काल है। उन्होंने कहा कि सावन में शिवजी का जलाभिषेक करने से मन की शांति मिलती है और सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह महीना हमें अपने जीवन में संयम, सेवा और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देता है।



More Stories
जनता की चौखट पर धामी सरकार: मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान