प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के अनुभव साझा करने तथा भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा करने के लिए आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया।
बैठक के बाद मीडिया को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘लैब टू लैंड’ के विज़न को साकार के लिए संचालित इस अभियान के द्वारा हमारे वैज्ञानिकों ने गाँव-गाँव पहुँचकर किसान भाई-बहनों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। उत्तराखंड में वैज्ञानिकों द्वारा 3823 गांवों में 1710 विजिट्स कर 1 लाख 44 हजार लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के द्वारा न केवल किसान भाइयों को वैज्ञानिक सलाह और नवाचारों की जानकारी दी गई बल्कि किसानों द्वारा क्षेत्रीय चुनौतियों एवं स्थानीय संभावनाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘एक देश, एक कृषि, एक टीम’ की भावना से आगे बढ़ते हुए इन सुझावों एवं अनुभवों पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने का आव्हान किया।
बैठक में कृषि सचिव डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे, कृषि निदेशक केसी पाठक सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
देहरादून में इंडक्शन चूल्हों की डिमांड बढ़ी, बाजार में किल्लत और दाम में उछाल
पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8 लाख से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों के खातों में ₹163.14 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग