हरिद्वार: आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज चार जून को हरिद्वार जिलाधिकारी के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया. चार्ज संभालने के बाद जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने जंहा गुड गवर्नेंस को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया तो वही चेतावनी देते हुए कहा कि सही से काम नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारी एक्शन के लिए तैयार रहे.
हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि आगामी मानसून सीजन और कांवड़ मेला उनकी प्रथमिकता है. कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराना है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ किया है कि वो कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे.
उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सहारा जाएगा. वहीं लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता पहुंचने का कार्य किया जाएगा और समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के साथ ही आमजन से फीडबैक भी लिया जाएगा. यदि किसी अधिकारियों की लापरवाही या कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.
मॉनसून सीजन को बताया अपनी प्राथमिकता
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि फिलहाल मानसून सीजन उनकी प्राथमिकता है. नगर निगम ने मानसून को लेकर क्या तैयारियां की है, उसको लेकर बैठक की जाएगी. यदि किसी कार्य की आवश्यकता है तो उसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा.
कावड़ मेल पर रहेगा मुख्य फोकस
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कावड़ मेले को लेकर उनके पास कम समय है. ऐसे में कांवड़ में लेकर तैयारियां तय समय पर करनी होगी.



More Stories
देहरादून में इंडक्शन चूल्हों की डिमांड बढ़ी, बाजार में किल्लत और दाम में उछाल
पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8 लाख से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों के खातों में ₹163.14 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग