कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के जीएमएस रोड स्थित शिवालिकपुरम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर आयोजित भण्डारे में शामिल होकर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक किशोर जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर जया पांडे, गोविन्द बल्लभ पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे



More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री