यमुनोत्री धाम से दर्शन के उपरांत पैदल लौट रही एक महिला श्रद्धालु नये भैरव मंदिर के समीप पालकी से टकराकर गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा गया।

वहीं एक अन्य घटना में पुलिस चौकी जानकीचट्टी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचित हुआ कि पुराने भैरव मंदिर के पास एक व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जानकीचट्टी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्यवाही कर व्यक्ति को अत्यधिक गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।



More Stories
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले अशोक वर्मा
चारधाम यात्रा फिर हुई सुचारु, यात्रियों से मौसम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील
राज्य के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने ₹51 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी