मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी को दिवंगत पत्रकार श्री मंजुल मांजिला के परिवारजनों को हर संभव मदद करने और तय प्रावधान के अनुसार उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
इस दौरान मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल एवं महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।



More Stories
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण