सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के जैंतनवाला निवासी शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचकर शहीद की तेहरवी में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद अभिमन्यु राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शहीद के पिता रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमिताभ राय ने अपने पुत्र शहीद अभिमन्यु राय की याद में देश भक्ति गीत गाकर और भारत माता की जय नारों के साथ उनको स्मरण किया। गौरतलब है कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय 04 दिसम्बर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे।

इस अवसर पिता अमिताभ राय, शहीद की मां चित्रलेखा राय, पत्नी अक्षिता राय, वंदना बिष्ट, नैन सिंह पवार, आशीष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ सात बड़ी घोषणाएं
कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
2036 ओलंपिक की मेजबानी का संकल्प, कांवड़ लेकर निकलीं खेल मंत्री रेखा आर्या