स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्यो के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ाने हेतु भी विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में चकराता रोड पर बिंदाल पुल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है।

जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवम दायीं ओर UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र एवम अन्य श्लोक भी लिखे गए हैं एवं भव्यता बढ़ाने हेतु वॉल वॉशर लाइटें भी लगाई गई हैं।

इसी प्रकार ई सी रोड पर भी विकसित किए गए फुटपाथ पर बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों हेतु झूले, स्मार्ट सेल्फी पॉइंट, फुटपाथ पर एल आकार की एल.ई.डी. लाइट स्थापित की गई है।

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए शहर को पर्यटकों हेतु आकर्षक एवं देहरादून के जनमानस हेतु सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनान स्मार्ट सिटी की प्राथमिकता में हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
कांवड़ यात्रा के दौरान पीईटी बोतलों के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देगा अनूठा जन-जागरूकता अभियान