श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18नवंबर शाम को बंद होने है कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत आज मंगलवार को श्री गणेश जी के कपाट शाम सात बजे बंद हो जायेंगे।
आज प्रात: मंदिर प्रांगण से श्री गणेश जी को पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीश पंचायत में विराजमान किया गया तीर्थयात्रियों ने दिनभर श्री गणेश जी के दर्शन किये।
इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत, संजय थपलियाल, सतीश मैखुरी, राजेंद्र पुरोहित, हरेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे।



More Stories
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
अक्टूबर में केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी, बाबा केदार के करेंगे दर्शन