बदरीनाथ/ केदारनाथ 27 अक्टूबर।महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपरिवार आज शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इससे पहले आज प्रात: उप राष्ट्रपति ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) / जिला प्रशासन चमोली/ रूद्रप्रयाग ने उनका स्वागत कर भगवान बदरीविशाल/ भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल( अवकाश प्राप्त) गुरुमीत सिंह भी दर्शन को पहुंचे।



More Stories
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
आरक्षण लागू न होने पर महिला कांग्रेस आक्रोशित, कई हिरासत में
देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब