आज दिनाँक 23 अक्टूबर 2023 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा HC किशोर कुमार के हमराह तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था, जो कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। उक्त किशोर अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
साकिब पुत्र इसरार अहमद, 15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, उत्तरप्रदेश।



More Stories
गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल
जॉलीग्रांट एयर पोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी
27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ : सीएम धामी